मेरे मस्से दूर क्यों नहीं होंगेHealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:16

आपके लिए कुछ आसान घरेलू टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर बैठे मस्सों की समस्या को दूर कर सकती हैं। साथ ही इन नुस्खों के उपयोग से आपकी त्वचा में कसावट आए आएगी और स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।

​बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल
बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल का मिक्स तैयार करें। इसके लिए 2 चुटकी बेकिंग सोडा और कुछ बूंद अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑइल लें। इस मिक्स को मस्से पर लगा लें। ध्यान रखें पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए ताकि मस्से पर टिका रहे।

इस मिक्स को मस्से पर रात के समय सोने से पहले लगाएं। इसे लगाने के बाद ऊपर से बैंडेज लगा लें। यह बैंडेज रातभर के लिए लगी रहने दें। सुबह इसे हटाकर त्वचा को साफ कर लें। इस विधि को 3 से 5 दिन तक लगातार अपनाएं। विश्वास कीजिए आपका मस्सा पूरी तरह गायब हो जाएगा।

लहसुन का पेस्ट हटाएगा मस्सा
लहसुन की कलियों को छीलकर इनका पेस्ट बना लें। चाहें तो आप इन्हें कद्दूकस भी कर सकती हैं। इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर बैंडेज लगा लें। ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। ताकि यह आराम से मस्से पर टिक सके और जब आप बैंडेज लगाएं तो यह पेस्ट मस्से पर ही होना चाहिए।

लहसुन के बारे में एक किंवदंती है कि 'अगर लहसुन में एक गुण और होता तो यह अमृत बन जाता।' इसकी वास्तविकता को लेकर तो हम कुछ नहीं कह सकते। लेकिन आयुर्वेद में लहसुन को गुणों की खान माना गया है। यह चर्म रोगों के साथ ही कई असाध्यर रोग दूर करने में सहायक है।

ताजा ऐलोवेरा जेल
घर में लगे ऐलोवेरा प्लांट यानी घृतकुमारी से हर दिन आप कुछ ताजा ऐलोवेरा जेल निकालें और फिर इसे मस्से पर लगा लें। यह प्रक्रिया आपको दिन में 3 से 4 बार करनी है। ऐलोवेरा जेल में ऐसे कई प्राकृतिक गुण और ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपके मस्से को जल्दा सुखा देंगी।

लगातार इस विधि का उपयोग करने से मस्सा खुद-ब-खुद सूख जाएगा और धीरे-धीरे इसके निशान भी गायब हो जाएंगे। हम आपको बता दें कि यहां हम स्मॉल वार्ट की बात कर रहे हैं। काले-घने और मोटे मस्सों के लिए अलग से ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info